Tuesday, May 26, 2015

Tanu Weds Manu Returns - Returned with a storm
"तनु वेड्स मनु रिटर्न्स" के एक सीन में जब कंगना रनोट (तनु) को माधवन (मनु) ये कहते हुए नकारते हैं कि मुझे तुम्हारी याद नहीं आई उसके बाद कंगना हाथ में शराब का गिलास लेकर सून- सान सड़क पर अकेले निकल पड़ती है औऱ बैकग्राउंड में 1953 की आई फिल्म आर – पार के गाने "जा जा जा जा बेवफ़ा, कैसा प्यार कैसी प्रीत रे तू ना किसी का मीत रे, झूठी तेरी प्यार की कसम ..”’ की बोल सुनाई पड़ने लगती है, उस पूरे सीन को गढ़ने के लिए फिल्म के डायरेक्टर आनंद राय की सोच को सलाम करने का जी करने लगता है। उस एक सीन ने फिल्म के मिजाज को उन सुलझे हुए धागों से जोड़ दिया जो दिल में प्यार को जगाने का काम करने लगता है।... कंगना  की एक्टिंग में एक नशा सा है जो अब खत्म नहीं होगा, खासकर कुसुम सांगवान उर्फ़ दत्तो के करेक्टर को कंगना  ने अमर कर दिया है।  क्वीन के बाद कंगना ने  हम सब को एक और बेहतरीन फिल्म  दी और उनके साहस ने ये दिखा दिया की  भले ही आप किसी फ़िल्मी सितारे के घर पैदा नहीं हुए हो , भले ही आपका बैकग्राउंड कैसा भी रहा हो अगर  आपमें कुछ करने का जूनून है तो आपको कोई नहीं रोक सकता। दत्तो को जीवंत करने के कारन एक और राष्ट्रीय अवार्ड कंगना की झोली में जाना चाहिए, पूरी फिल्म में कंगना दत्तो और तनु ही लगी हैं उनका  अभिनय जानदार था । गजब की हैं कंगना. 4 stars to the film

No comments:

Post a Comment